Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए गुजरात की जनता से कई वायदे किए हैं। इस दौरान गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
संकल्प पत्र जारी करने के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि संविधान ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है, उस पर चलना और उसे संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मानव गरिमा के लिए भी भाजपा सरकार ने काम किया है। महिलाओं के लिए इज्जत घर बना कर दिया है। हमने जो कहा है वह करके दिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1596387141030121472
भाजपा ने जनता से किए ये वादे
- 25 हजार करोड़ रुपए खर्च करके ‘इरीगेशन की फैसिलिटी’ को सुजलाम सुफलाम योजना के तहत आगे बढाएंगे। इसी के साथ हम साउथ गुजरात में और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क स्थापित करेंगे।
- आयुष्मान भारत योजना के तहत जो 5 लाख तक का हेल्थ कवरेज मिल रहा है उसे 10 लाख का करेंगे।
- मुख्यमंत्री के फ्री डायग्नोस्टिक स्कीम के तहत दो कार्पस बनाया जाएगा जो इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के हर किस्म के डायग्नोसिस को मुक्त करेगा।
- शिक्षा की दृष्टि से 10 हजार करोड़ रुपए के बजट से आने वाले पांच सालों में 20 हजार सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। उसी तरीके से 4 गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी डेवलप किया जाएगा।
- अगले पांच सालों में यूथ के लिए 20 लाख एंप्लॉयमेंट अपॉर्चुनिटी जेनेरेट की जाएंगी। इसी के साथ हम एक फैमिली कार्ड देंगे। इस एक कार्ड के माध्यम से परिवार को प्रदेश सरकार की सारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल जाएगा।
नड्डा ने कहा कि मजदूरों के लिए हम एक श्रमिक क्रेडिट कार्ड बनाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से हम उन्हें बिना ब्याज के 2 लाख तक का लोन देंगे। इसी तरह से एससी, एसटी, ओबीसी या आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का एडमिशन अगर किसी टॉप रैंकिक कॉलेज में होता है तो उसकी पढ़ाई के लिए वन टाइम इंसेंटिव की तरह 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
कांग्रेस जारी कर चुकी है अपना घोषणापत्र
इसके अलावा सभी पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण, स्कूल फीस में 25 फीसदी कटौती और बेरोजगारी भत्ता में बढ़ोतरी का भी कांग्रेस ने वादा किया है।
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 1 को जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
13 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
15 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines