रमन कुमार, नई दिल्ली: कांग्रेस ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गुजरात में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कन्हैया कुमार को भी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाकर गुजरात के चुनाव में उनकी मेगा एंट्री कराई गई है।
पिछले साल ही पार्टी में शामिल हुए हैं
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व अध्यक्ष नेता कन्हैया कुमार पिछले साल ही पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी शामिल किया गया है। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने स्टार प्रचारकों की ये लिस्ट जारी की।
मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल
कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उन नामों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम अशोक गहलोत-भूपेश बघेल, सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार शामिल हैं।
कांग्रेस के नए अध्यक्ष खड़गे के साथ ही पार्टी के दो मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। पार्टी ने मंगलवार को 40 नामों की एक सूची जारी की है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के साथ-साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे प्रमुख चेहरे भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
21 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines