Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। 30 अक्टूबर को मोरबी विधानसभा क्षेत्र में ब्रिटिश काल में बना पुल टूटकर गिर गया था। इस हादसे में 135 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पांच बार के विधायक रह चुके कांतिभाई अमृतिया पर भरोसा जताया है। वे वर्तमान (खबर लिखे जाने तक) में मोरबी के सिरेमिक शहर में आगे चल रहे हैं। पाटीदारों के प्रभुत्व वाला यह विधानसभा क्षेत्र अक्टूबर में पुल ढहने की त्रासदी के बाद सुर्खियों में रहा था।
वर्तमान विधायक बृजेश मिश्रा हैं, जो कांग्रेस के पूर्व नेता हैं और अब मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की भाजपा सरकार में मंत्री हैं। बता दें कि बीजेपी ने मिश्रा को मैदान में नहीं उतारा है। इसके बजाय, इसने पांच बार के पूर्व विधायक कांतिभाई अमृतिया को चुना है।
भाजपा ने कांतिभाई पर क्यों जताया भरोसा
बता दें कि मोरबी हादसे के बाद खबरें आई थी कि कांतिभाई ने बचाव अभियान में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर भी कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वे मदद करते दिखे थे। बता दें कि कांतिभाई ने 1995 से 2012 तक पांच बार इस सीट पर जीत हासिल की।
कांग्रेस ने जयंती पटेल को चुना है, जो वर्तमान में अमृतिया से पीछे चल रही हैं। पुल हादसे को लेकर बीजेपी सरकार की आलोचना में सक्रिय युवा उम्मीदवार पंकज रनसरिया को आप ने मैदान में उतारा है। पंकज कांतिभाई अमृतिया के रिश्तेदार भी हैं।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines