हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat Election 2022: वंसदा से बीजेपी प्रत्याशी के साथ मारपीट, कांग्रेस समर्थकों पर हमले का आरोप

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात के वंसदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार पीयूष पटेल पर गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पीयूष पटेल वंसदा के झारी गांव में थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। हमले में उनके सिर में चोट लग गई।

भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट वंसदा थाने में की गई, जहां पीयूष पटेल के समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

वंसदा गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह नवसारी जिले का हिस्सा है और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन

89 सीटों के लिए मतदान जारी

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान जारी है। आज सौराष्ट्र-कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्सों में 19 जिलों में फैली 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गुरुवार को 14,382 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। प्रमुख उम्मीदवारों में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी खंभालिया से, पूर्व कांग्रेस नेता और विरमगाम से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल और जामनगर (उत्तर) से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola