Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इन दिनों राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दल के दिग्गज नेता व स्टार प्रचारक यहां रैलियों को संबोधित कर रहें हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को असम सीएम हिमंत बिस्वा धनसुरा, गुजरात में मौजूद रहे। उन्होंने ‘Love Jihaad’ पर सख्त कानून बनाने की मांग की। सीएम ने कहा देश में कई आफताब हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1595032620219318272?s=20&t=FQyNTtxLMJnFAypT8SqZig
सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आफताब ने श्रद्धा को मार डाला और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को क्यों लाया, तो उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे भावुक होती हैं।
दिग्गज नेताओं की रैलियां
आगे सीएम बोले देश में अन्य कई आफताब-श्रद्धा भी हैं। उन्होंने कहा देश को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात में मोरबी ब्रिज हादसे पर बीजेपी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
गुजरात में 4.91 करोड़ मतदाता
गौरतलब है पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। राज्य में पहले चरण में 89 जबकि बाकी के 93 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। गुजरात में कुल करीब 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
18 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines