---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Election 2022: असम सीएम हिमंत बिस्वा बोले, ‘Love Jihaad’ पर बने सख्त कानून, देश में कई आफताब

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इन दिनों राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दल के दिग्गज नेता व स्टार प्रचारक यहां रैलियों को संबोधित कर रहें हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को असम सीएम हिमंत बिस्वा धनसुरा, गुजरात में मौजूद रहे। उन्होंने ‘Love Jihaad’ पर सख्त कानून बनाने की मांग की। […]

---विज्ञापन---

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इन दिनों राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। विभिन्न राजनीतिक दल के दिग्गज नेता व स्टार प्रचारक यहां रैलियों को संबोधित कर रहें हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को असम सीएम हिमंत बिस्वा धनसुरा, गुजरात में मौजूद रहे। उन्होंने ‘Love Jihaad’ पर सख्त कानून बनाने की मांग की। सीएम ने कहा देश में कई आफताब हैं।

---विज्ञापन---

सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आफताब ने श्रद्धा को मार डाला और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को क्यों लाया, तो उसने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे भावुक होती हैं।

दिग्गज नेताओं की रैलियां 

आगे सीएम बोले देश में अन्य कई आफताब-श्रद्धा भी हैं। उन्होंने कहा देश को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात में मोरबी ब्रिज हादसे पर बीजेपी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

---विज्ञापन---

गुजरात में 4.91 करोड़ मतदाता

गौरतलब है पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। राज्य में पहले चरण में 89 जबकि बाकी के 93 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। गुजरात में कुल करीब 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

First published on: Nov 22, 2022 06:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola