गुजरात के दाहोद जिले में कई मकानों में लगी आग, हादसे का वीडियो आया सामने
गुजरात के दाहोद जिले के चिलकोटा गांव में कई कच्चे मकानों में अचानक आग लग गई। मौके पर पुलिस की टीम और दमकल गाड़ियां पहुंची।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

गुजरात के दाहोद जिले में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां जिले के चिलकोटा गांव के कई कच्चे मकानों में अचानक आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और दमकल गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। गांव में यह आग कैसे लगी और इतना बड़ा विकराल रूप कैसे ले लिया, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस हादसे में हुए नुकसान का कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है।
#WATCH | Gujarat | Fire broke out in several kutcha houses in the Chilakota village of the Dahod district. Fire tenders present at the spot. More details awaited.
(Source: Taluka Development Officer) pic.twitter.com/utqcI1PcOa
— ANI (@ANI) May 5, 2025
इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गांव के मकानों में आग की तबाही देखी जा सकती है। वीडियो में फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम करती दिखाई दे रही है।
खबर अपडेट हो रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: