Gujarat Booth Capturing Viral Video: लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे फेज की वोटिंग के दौरान गुजरात के महीसागर जिले में भाजपा नेता के बेटे ने बूथ कैप्चरिंग की। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर लाइव किया। मामला महीसागर के दाहोद लोकसभा क्षेत्र का है। वीडियो में विजय भाबोर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ईवीएम तो अपने बाप की है। वीडियो वायरल होने के बाद दाहोद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. प्रभाबेन तावियाड ने मामला दर्ज करवाया। मामले में चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। अभी तक 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वही वीडियो में दिख रहा मुख्य आरोपी विजय भाबोर फरार है।
विजय ने बूथ कैप्चरिंग को सोशल मीडिया पर लाइव किया। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ बात करता नजर आ रहा है। बता दें कि आरोपी के पिता दाहोद के जिला प्रमुख रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो के वायरल होने के बाद विजय ने वीडियो डिलीट कर दिया। तब तक काफी लोग इस लाइव देख चुके थे।
कांग्रेस ने की दोबारा वोटिंग की मांग
वहीं वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने जमकर बवाल काटा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वोटिंग की। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस बूथ पर फिर से वोटिंग कराने की अपील की है। बता दें कि भाजपा ने दाहोद से जसवंत सिंह भाभोर को प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने प्रभा तवियाड को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ेंः ‘आज देश में गुस्सा, जवाब देना पड़ेगा’…सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस के खिलाफ गरजे पीएम मोदी
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी के अडाणी-अंबानी वाले बयान मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार, बोले- दोस्त दोस्त न रहा
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines