Gujarat: दाहोद में 4 महीने की मासूम बच्ची को लोहे की गर्म रॉड से दागा, आरोपी फरार

Gujarat News: गुजरात के दाहोद में चार महीने की बच्ची की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाने की बजाय अंधविश्वास में डूबे परिजन तांत्रिक के पास ले गए।

Dahod news

Dahod news

Gujarat News: देश भर में विकास के मॉडल के तौर पर पहचाने जाने वाले गुजरात राज्य में अभी भी लोग किस कदर पिछड़े हैं और अंधविश्वास के शिकार हो रहे हैं। इसका एक ताजा मामला दाहोद जिले के हिमला गांव का है, जहां चार माह की मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय परिजन झाड़फूक वाले तांत्रिक के पास ले गए।

विज्ञापन

क्या है मामला

बता दें, बच्ची सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रस्त थी। बच्ची के मां-बाप उसे लेकर झाड़फूक करने वाले ओझा के पास ले गए, तो उसने बताया कि बच्ची पर ऊपरी साया है और उसे लोहे की रॉड गर्म कर दागता रहा। इसके बाद मासूम की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज

ओझा ने परिवार के सामने ही मासूम पर गरम लोहे की सलाखों से कई बार दागा। बच्ची चीखती रही, लेकिन बेरहम ओझा उसे दागता रहा। जब बच्ची की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई, तो उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल, बच्ची अब स्वस्थ है, लेकिन इस बीच ओझा फरार हो गया है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ