हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

17 साल की छात्रा को देख प्रिंसिपल भूला धर्म, फ्लैट पर ले जाकर किया दुष्कर्म, छात्रा ने परिजनों को बताकर छोड़ी शर्म

Gujarat Crime: महीसागर से शिक्षक जगत को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर जनवाद हाई स्कूल के एक प्रिसिंपल ने अपनी ही स्कूल में पढ़ रही नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन

ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, महिसागर: गुजरात के महीसागर से शिक्षक जगत को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर जनवाद हाई स्कूल के एक प्रिसिंपल ने अपनी ही स्कूल में पढ़ रही नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। मिल रही जानकारी के अनुसार प्रिसिंपल पिछले एक साल से छात्रा के संपर्क में था और प्रिंसिपल बनने से पहले से ही आरोपी नाबालिक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनना चाहता था।

छात्रा पर गंदी नजर रखता था आरोपी

यह मामला महिसागर के संतरामपुर का है, जहां आरोपी प्रिसिंपल राजेश पटेल के खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि आरोपी राजेश की बहुत दिनों से छात्रा पर गंदी नजर थी। वह आते-जाते समय छात्रा का पीछा किया करता था। एक दिन आरोपी ने जब छात्रा को लूनावाड़ा के बाजार में अकेले खरीदारी करते हुए देखा तो, उसकी नीयत बिगड़ गई। इस दौरान वह छात्रा के पास गया और उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान फ्लैट में ले गया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- आरोपियों की ‘तशरीफ’ पर डंडे मारना यातना नहींः गुजरात पुलिस, दोषी पुलिसवालों ने अदालत से माफी मांगी

छात्रा को उसके गांव के नजदीक छोड़कर भाग गया

इस वारदात के बाद आरोपी प्रिसिंपल छात्रा को उसके गांव के नजदीक छोड़कर वहां से भाग गया। जब इस घटना की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो, वे लड़की को लेकर लुनावाड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचे, फिलहाल लड़की का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी प्रिसिंपल राजेश पटेल के इस कुकृत्य ने गुरू और शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें