Gujarat Voting phase 2: गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर ने सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर मौजूदा विधानसभा चुनावों में चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी पुलिस और सरकारी मशीनरी की मदद से मतदान को प्रभावित कर रही है।
उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों के 93 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। कांग्रेस उम्मीदवार कांति खराड़ी पर हमले का आरोप लगाते हुए पार्टी गुजरात प्रमुख ने कहा कि पार्टी को अन्य उम्मीदवारों से भी ऐसी ही शिकायतें मिल रही हैं।
ठाकोर ने लगाए गंभीर आरोप
ठाकोर ने आरोप लगाया, “कांग्रेस जीत रही है। हमारे उम्मीदवार कांति खराड़ी पर कल रात हमला किया गया और तीन घंटे तक उसका पता नहीं चला। हमने चुनाव आयोग को फोन किया, रात 1.30 बजे गांधीनगर पहुंचे और उन्हें वहां आने के लिए बुलाया। हमारे अन्य उम्मीदवारों की शिकायतें भी आ रही हैं। उन्होंने राज्य में भय का माहौल का भी आरोप लगाया और कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा हार रही है।
उन्होंने कहा कि बलदेव ठाकोर कलोल से चुनाव लड़ रहे हैं और इसे एक पुलिस शिविर में बदल दिया गया था। डर का माहौल था। यह दिखाता है कि भाजपा हार रही है और पुलिस और सरकारी मशीनरी की मदद से वे मतदान को प्रभावित कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता और नेता चुनाव लड़ेंगे और बहादुरी से जीतेंगे।
हार्दिक पटेल ने जनता से की ये अपील
इससे पहले आज, गुजरात के वीरमगाम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से वोट डालने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के विकास के लिए काम किया है।
वोट डालने से पहले पटेल ने कहा, “मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं। बीजेपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखी है और गुजरात के विकास के लिए काम किया है। मैं चाहता हूं कि सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें। हमें मतदान करने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि चुनाव लोकतंत्र की सुंदरता है।”
पटेल की पत्नी बोलीं- कोई टक्कर में नहीं है
पटेल की पत्नी किंजलबेन पटेल ने चुनाव में अपने पति की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि लोग हार्दिक का समर्थन करते हैं और वह विजयी होंगे। उन्होंने कहा, “यह कांटे की टक्कर नहीं है, हर कोई हार्दिक के साथ है। हम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हार्दिक को चुनौतियां पसंद हैं और वह इस चुनौती से भी पार पा लेंगे। वह निश्चित रूप से जीतेंगे।”
दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान
गुजरात में दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान जारी है। ये 93 सीटें अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में आती हैं।
अंतिम फेज में इन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
अंतिम चरण के प्रमुख प्रत्याशियों में सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं जिनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी। सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से चुनावी मैदान में हैं। उनके अलावा वीरमगाम से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। गांधीनगर दक्षिण जहां भगवा पार्टी ने अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा है।
विपक्ष के नेता, कांग्रेस के सुखराम राठव छोटा उदयपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वीरमगाम, वडगाम और घाटलोडिया सीटों से लखाभाई भारवाड़, जिग्नेश मेवाणी और अमी याज्ञनिक चुनाव लड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) से देवगढ़बरिया से भरत वखला, देवदार से भीमा चौधरी, गांधीनगर दक्षिण से दौलत पटेल, विरमगाम से कुंवरजी ठाकोर और घाटलोडिया से विजय पटेल दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
पहले चरण में 63.14 प्रतिशत हुआ था मतदान
कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों के 19 जिलों में फैले 89 निर्वाचन क्षेत्रों में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। 1 दिसंबर को पहले चरण के मतदान के दौरान गुजरात में कुल 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 hr agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
6 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
17 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines