Congress Candidate Rohan Gupta Refuses to Contest Election: कांग्रेस को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा झटका लग गया है। गुजरात में कांग्रेस के उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के अहमदाबाद पूर्व सीट से घोषित उम्मीदवार रोहन गुप्ता ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। रोहन गुप्ता ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।
शक्ति सिंह गोहिल को लिखा पत्र
रोहन गुप्ता ने चुनाव लड़ने से इनकार के लिए गुजरात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को पत्र लिखा है। रोहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इसके पीछे पिता के स्वास्थ्य का हवाला दिया है।
पिता अस्पताल में भर्ती
रोहन गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा- ”गंभीर स्थिति के कारण मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं। मैं कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अहमदाबाद पूर्व संसद सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं।” हालांकि उन्होंने नए उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा- ”मैं पार्टी द्वारा नामित नए उम्मीदवार को पूरा समर्थन दूंगा।” रोहन गुप्ता के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस के लिए नए उम्मीदवार की तलाश करना थोड़ा मुश्किल होगा।
वर्तमान में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के हसमुख पटेल सांसद हैं। कांग्रेस ने अभी तक गुजरात में 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस को इससे पहले भी गुजरात में बड़ा झटका लग चुका है। वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया था।
राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं रोहन गुप्ता
रोहन गुप्ता एक उम्मीदवार होने के नाते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। गुप्ता ने इससे पहले पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। आपको बता दें कि गुजरात में 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव होगा। यहां 7 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। नामांकन 19 अप्रैल तक दाखिल किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले BJP के साथ हुआ बड़ा ‘खेला’! इस दिग्गज ने की बगावत
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 hr agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines