Clean Air Survey 2024: सूरत शहर के लिए गौरव की बात सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 में सूरत ने देश में पहली रैंक हासिल की है। इसके साथ ही सूरत शहर ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए सूरत को 7 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। सर्वे में 131 शहरों को पीछे छोड़ते हुए सूरत शहर ने 200 अंकों में से 194 अंक हासिल कर टॉप किया है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश के 131 शहरों ने हिस्सा लिया। प्रदूषण से निपटने के लिए सूरत नगर निगम की कई प्रतिष्ठित परियोजनाएं सफल हुई हैं। इसके साथ ही इसमें एमपी का जबलपुर देश के 131 शहरों में स्वच्छ वायु वाले शहरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा है।
सूरत की इस उपलब्धि के सम्मान में केंद्रीय पर्यावरण, वन और मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु शहर’ के पुरस्कार के साथ सूरत के महापौर और नगर निगम को 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एक ट्रॉफी और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु मिशन कार्यक्रम के तहत 7 सितंबर को जयपुर में होने वाली बैठक में जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव आयुक्त को सौंपा जाएगा। वहीं, सूरत शहर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में 10 लाख से अधिक जनसंख्या कैटेगरी में पहले विजेता के रूप में स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बधाई दी है।
13 से पहले नंबर पर आया सूरत
सूरत नगर निगम द्वारा किए गए व्यापक प्रयासों और शहरवासियों के सहयोग से सूरत ने लंबी छलांग लगाई है। सूरत पिछले साल की तुलना में सूरत ने 12 शहरों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना है। शहर में 12.71% कमी दर्ज की है। साल 2023 में सूरत 13वें स्थान पर था।
क्यों रहा सूरत नंबर वन?
सूरत नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सड़क की डस्ट कंट्रोल, निर्माण कचरे का साइंटिफिक डिस्पोजल, वाहन उत्सर्जन नियंत्रण(Vehicle Emission Control), इंडस्ट्रियल एमिशन में कमी लाने, जन जागरूकता अभियान चलाने और वायु गुणवत्ता सुधार के लिए कई सराहनीय कदम उठाए हैं। इन प्रयासों का ही परिणाम है कि सूरत को इस सर्वे में प्रथम स्थान मिला है।
ये भी पढ़ें- गुजरात की गगनचुंबी इमारतों के प्रोजेक्ट्स में तेजी, 30 नई बिल्डिंग्स को मंजूरी, ₹1000 करोड़ का राजस्व मिला
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines