हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गुजरात CM भूपेन्द्र पटेल ने की स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की समीक्षा, अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

Gujarat CM Bhupendra Patel: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल वडोदरा से लेकर सीधे गांधीनगर तक स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर जा रहे हैं। इस दौरान सीएम भूपेन्द्र पटेल सभी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन

Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात में इन दिनों भारी बारिश की वजह से तबाही जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से संभावित तूफान का अनुमान लगाया गया है। पूरे गुजरात में इस समय हर तरफ पानी ही पानी हो रखा है। भारी बारिश और जलभराव ने आम लोगों के की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग तो अपना घर छोड़कर चले गए हैं। राज्य के हालात को सुधाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल वडोदरा से लेकर सीधे गांधीनगर तक स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर जा रहे हैं। इस दौरान सीएम भूपेन्द्र पटेल सभी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का जायजा ले रहे हैं।

सीएम का जिलाधिकारी को सख्त निर्देश

इसी के तहत सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गुरुवार को प्रदेश के सभी स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अवाला उन्होंने मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए 30 अगस्त तक बारिश अलर्ट को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस प्राकृतिक आपदा के खिलाफ सिस्टम की तैयारियों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में सीएम भूपेन्द्र पटेल ने जिलाधिकारी को इस आपदा से लोगों को बचाने के लिए तत्काल प्रभाव से काम करने का निर्देश दिया हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने की प्रभावितों से मुलाकात, द्वारका में सरकारी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कच्छ जिले में भारी बारिश

बता दें कि, राज्य में 24 घंटे के भीतर 1,785 लोगों को बाढ़ से बचाया गया और 13,183 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अब कच्छ में भारी बारिश का अनुमान है। गुजरात में बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कच्छ जिले में भारी बारिश और संभावित तूफान के पूर्वानुमान के बाद मुख्यमंत्री सीएम भूपेन्द्र पटेल वडोदरा से सीधे गांधीनगर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें