CM Bhupendra Patel Met PM Modi in Delhi: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास के अलग- अलग मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ राज्य के मुख्य सचिव राज कुमार भी शामिल थे। सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन फोटो के साथ सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा गुजरात के समग्र विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला है।
Chief Minister of Gujarat, Shri @Bhupendrapbjp, met Prime Minister @narendramodi. pic.twitter.com/GQbLFbsnvN
— PMO India (@PMOIndia) October 8, 2024
पीएम मोदी का मार्गदर्शन
सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कहा कि नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात बहुत ही शानदार रही। उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी से उन्हें राज्य के समग्र विकास के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन मिला। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी जीत पर पीएम मोदी को बधाई भी दी।
यह भी पढ़ें: गुजरात में 11 अक्टूबर को ‘आयुष्मान आरोग्य शिविर’ का आयोजन, लोगों को मिलेंगी ये सेवाएं
इन मुद्दों हो सकती है चर्चा
सुत्रों की माने तो बैठक में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री के 31 अक्टूबर को नर्मदा जिले के एकतानगर में कार्यक्रमों की अध्यक्षता करने की उम्मीद है। इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्य में क्रियान्वित की जा रही राष्ट्रीय महत्व के खास प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। पीएम मोदी को गुजरात में भाजपा सदस्यता अभियान की प्रगति और पार्टी की राज्य इकाई से जुड़ कई मामलों के बारे में जानकारी दी गई।



![[OUT] UPSC NDA 1 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-1 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in करें चेक](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/UPSC-NDA-1-Result-2026-OUT.jpg.jpeg?w=220)




![[OUT Soon] CBSE Class 12th Result Update: मई में किस दिन आएगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026? cbse.gov.in पर कर सकेंगे चेक](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/CBSE-12th-Result-2026-LIVE.jpg.jpeg?w=220)

