गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल ने दिवाली से पहले वीरमगाम को दिया 640 करोड़ का तोहफा, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने वीरमगाम के लोगों के लिए 640 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की है।

Gujarat CM Bhupendra Patel (5)

Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दिवाली से पहले ही वीरमगाम के लोगों को करोड़ों का गिफ्ट दिया है। दरअसल, सीएम भूपेन्द्र पटेल ने वीरमगाम में 640 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की है। इस दौरान सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति से दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है। उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी जनता के मुद्दों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम भूपेन्द्र पटेल ने प्रदेश की विकास यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में हर दिन विकास कार्यों का अनवरत सफर जारी है। प्रदेश में राज्य सरकार सार्वजनिक कार्यों के शुभारंभ के जरिए से लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की शुरुआत

विज्ञापन

सीएम भूपेन्द्र पटेल ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा दूरगामी सोच रखी है। साल 2003 में जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने राज्य में उद्योग और रोजगार क्षेत्र के विकास के लिए वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की शुरुआत की थी। आज वाइब्रेंट गुजरात समिट की तारीफ दुनिया भर में की जाती है। अहमदाबाद जिले में व्यापार और उद्योगों का विकास सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। वहीं अहमदाबाद के साणंद और धोलेरा में सेमीकंडक्टर उद्योग का विकास तेजी से हो रहा है। देश के हर प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर उद्योग को भारत में लाने की कोशिश की है, लेकिन केवल नरेंद्र मोदी ही इस काम में सफल हुए। इसी प्रकार देश में ग्रीन एनर्जी सेक्टर के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

आत्मनिर्भर बन रहा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए अलग-अलग विकास प्रोजेक्ट और अभियानों के बारे में बात करते हुए सीएम भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि आज देश हर एक सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है। इसमें गुजरात महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में प्राकृतिक खेती अभियान चलाया जा रहा है। आज किसान मिट्टी और खुद के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रासायनिक उर्वरकों से दूरी बना रहे हैं। इसके अलावा राज्य सरकार किसानों को दिन में उनकी जरूरत की बिजली देने का काम कर रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ