Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य के 3 नगर निगमों के लिए मुख्यमंत्री शहरी सड़क योजना से कुल 255.06 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सीएम भूपेन्द्र पटेल ने ये मंजूरी स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत दी है। इसमें सूरत नगर निगम, राजकोट नगर निगम और गांधीनगर नगर निगम शामिल है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत नई सड़कों के निर्माण और मौजूदा सड़कों की मरम्मत समेत और कई काम किए जाते हैं। इसी योजना के तहत तीनों नगर निगमों के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के सामने प्रस्ताव पेश किया, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है।
सीएम भूपेन्द्र पटेल ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने 181.50 करोड़ अकेले सूरत नगर निगम की सड़कों के लिए आवंटित करने की मंजूरी दी है। इन पैसों से निगम को मौजूदा सड़कों को चौड़ा किया जाए। साथ ही नई सड़कें बनाने, फुटपाथ और सीसी बनाए जाएंगे। इसके अलावा रोड कारपेट और री-कारपेट के अलग-अलग 579 काम किए जाएंगे। वहीं सीएम पटेल ने राजकोट नगर निगम को शहरी सड़कों के 12 अलग-अलग कार्यों के लिए 60.78 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने गांधीनगर महानगर पालिका क्षेत्र में सड़कों के रिनोवेशन के लिए 12.84 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है।
यह भी पढ़ें:गुजरात में फिर बारिश ला सकती है तबाही, इन जिलों में IMD का अलर्ट
स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना
राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा इस स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना में मुख्यमंत्री शहरी सड़क योजना घटक में से सूरत नगर निगम को 740.85 करोड़ रुपये, राजकोट नगर निगम ने शहरी सड़कों के 29 कार्यों के लिए 168.94 करोड़ रुपये और गांधीनगर नगर निगम 07 कार्यों के लिए शहरी सड़कों के 1529 कार्यों के लिए 961.47 करोड़ कुल 57.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines