Gujarat News: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को आणंद जिले के नावली दहेमी रोड पर 5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) लीडरशिप एकेडमी के आधुनिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के आर्थिक सहयोग से निर्मित इस आधुनिक भवन का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने एनसीसी लीडरशिप एकेडमी भवन के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्र सेवा का भाव जागृत करने का केंद्र
गुजरात सरकार के दूरदर्शी मार्गदर्शन और सहयोग से निर्मित यह एकेडमी राज्य के युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का भाव जागृत करने का केंद्र बनेगी, जो युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह एकेडमी राज्य में एनसीसी प्रशिक्षण को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी और युवाओं में नेतृत्व, देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को प्रबल बनाएगी।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में लगातार दूसरे दिन मिली शराब, 700 पेटियां बरामद, प्रदेश में 1960 से लागू है शराबबंदी
एनसीसी कैंप्स का आयोजन
उल्लेखनीय है कि कि अभी गुजरात में अहमदाबाद और राजपीपला में एक-एक एकेडमी संचालित हैं। अब, तीसरी एनसीसी लीडरशिप एकेडमी का निर्माण किया गया है, जिसका संचालन वल्लभ विद्यानगर ग्रुप हेडक्वार्टर द्वारा किया जाएगा। इस एकेडमी में 28 जुलाई से ‘युवा आपदा प्रशिक्षण कैंप’ और ‘कम्बाइंड एन्युअल ट्रेनिंग कैंप’ (सीएटीसी) शुरू होगा। इसके बाद एकेडमी में समय-समय पर एनसीसी कैंप्स का आयोजन किया जाएगा।
600 कैडेट्स की क्षमता वाला प्रशिक्षण केंद्र
इस एकेडमी के पहले चरण में 200 कैडेट्स के लिए आधुनिक आवास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक बुनियादी ढांचा के साथ ही एकेडमी परिसर में ऑब्सटेकल कोर्स यानी बाधा मार्ग, फायरिंग रेंज, ड्रिल ग्राउंड, डिजिटल क्लासरूम और पूर्ण रूप से सुसज्जित आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है, जिसके पूरा होने के बाद नावली मध्य गुजरात में 600 कैडेट्स की क्षमता वाला एक अग्रणी प्रशिक्षण केंद्र बन जाएगा।
ये भी पढ़ें: अडाणी विश्वविद्यालय के नवदीक्षा 2025 कार्यक्रम में जुटे दुनियाभर से एक्सपर्ट, छात्रों को दिए सफलता के गुर
ये रहे उपस्थित
एकेडमी के लोकार्पण अवसर पर विधानसभा में उप मुख्य सचेतक रमणभाई सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष हसमुखभाई पटेल, विधायक सर्वश्री योगेशभाई पटेल, कमलेशभाई पटेल और विपुलभाई पटेल, जिला अग्रणी संजयभाई पटेल, जिला कलेक्टर प्रवीण चौधरी, मनपा आयुक्त मिलिंद बापना, जिला विकास अधिकारी देवाहुति, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव जसाणी, गुजरात एनसीसी के एडीजी आर.एस. गोडारा, वल्लभ विद्यानगर ग्रुप कमांडर परमिंदर अरोरा, 4-बटालियन एनसीसी के सीईओ कर्नल मनीष भोला सहित एनसीसी के अधिकारी और कैडेट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
19 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
5 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
6 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines