हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गृह मंत्री अमित शाह आएंगे अहमदाबाद, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन, जानें कब और क्या है प्रोग्राम?

Home Minister Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह अपने अहमदाबाद दौरे के दौरान गांधीनगर लोकसभा में 21 और अहमदाबाद पूर्व और पश्चिम लोकसभा क्षेत्रों में 4 विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वेजलपुर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (File Photo)

Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले रविवार 18 अगस्त को अहमदाबाद पहुंचेंगे। अमित शाह गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के अलावा अहमदाबाद पूर्व और पश्चिम संसदीय क्षेत्रों में 1000 करोड़ रुपये के अलग-अलग विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। 18 अगस्त को अमित शाह नागरिक संशोधन कानून के तहत 181 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र देंगे। इसके अलावा सिंधु भवन रोड पर नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क जनता को समर्पित किया जाएगा। तो वहीं, मकरबा में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का भी उद्घाटन करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह अपने अहमदाबाद दौरे के दौरान गांधीनगर लोकसभा में 21 और अहमदाबाद पूर्व और पश्चिम लोकसभा क्षेत्रों में 4 विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। वे वेजलपुर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आपको बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अगस्त को अहमदाबाद में थे। उन्होंने अहमदाबाद से भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। साथ ही तिरंगा यात्रा को भी संबोधित किया।

ये भी पढ़ें-  53 साल की अनपढ़ महिला ने दूध बेचकर बनाया रिकॉर्ड, हर साल कमाती है 48 लाख रुपये 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  राज्य सरकार का बड़ा फैसला- 40 जलाशयों को दिया जाएगा नर्मदा का पानी 

ये भी पढ़ें-  गुजरात में स्थानीय व्यवसायों-कारीगरों को बढ़ावा देने की आनोखी पहल, जानें क्या है ‘वॉयस फॉर लोकल’ प्रोग्राम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola