---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात में बन सकता है साउथ एशिया पहला डिज्नीलैंड पार्क! पेश किया गया प्रस्ताव

Gujarat Disneyland Park: गुजरात के सूरत शहर में डिज्नीलैंड पार्क बनाने की प्लानिंग की जा है। अगर सूरत में डिज्नीलैंड पार्क बनता है तो यह न केवल भारत में बल्कि पूरे साउथ एशिया का पहला डिज्नीलैंड पार्क होगा।

---विज्ञापन---

Gujarat Disneyland Park: अब डिजनीलैंड पार्क का आनंद लेने के लिए लाखों रुपये खर्च करने और अमेरिका जाने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। डायमंड सिटी के नाम से मशहूर गुजरात के सूरत शहर में डिज्नीलैंड पार्क बनाने की प्लानिंग की जा है। अगर सूरत में डिज्नीलैंड पार्क बनता है तो यह न केवल भारत में बल्कि पूरे साउथ एशिया का पहला डिज्नीलैंड पार्क होगा। फिलहाल दुनिया भर में अभी सिर्फ 6 डिजनीलैंड पार्क हैं।

सूरत में डिज्नीलैंड पार्क बनाने का प्रस्ताव

दुनिया भर में हीरा नगरी के नाम से मशहूर सूरत में अब डायमंड बुर्स स्थापित हो चुका है। सूरत में डायमंड बुर्स की स्थापना के बाद यह शहर दुनिया भर से व्यापारी और पर्यटक का केंद्र बन गया है। वहीं इसी बीच सूरत आर्थिक क्षेत्र विकास योजना के तहत डिज्नीलैंड पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव पेश किया गया है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव पर किसी तरह की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गुजरात के इन 3 नगर निगमों की सड़कें होंगी पक्की, CM भूपेन्द्र पटेल ने दी प्रोजेक्ट को मंजूरी

डिज्नीलैंड पार्क की स्थापना किसने और कब की?

डिज्नीलैंड पार्क एक मनोरंजन पार्क है। दुनिया का पहला डिज्नीलैंड पार्क 28 जुलाई, 1955 को अनाहेम, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में स्थापित किया गया था। डिज्नीलैंड पार्क का निर्माण वॉल्ट डिज़्नी द्वारा किया गया था। डिज्नीलैंड पार्क का नाम वॉल्ट डिज़नी के नाम पर रखा गया था।

---विज्ञापन---

दुनिया भर में केवल 12 डिज्नी पार्क

डिज्नीलैंड पार्क एक प्रकार का थीम पार्क है। जहां पर्यटक सपनों की दुनिया में घूमने का आनंद लेते हैं। यहां विभिन्न कार्टून चरित्रों, आकर्षक इमारतों की स्वप्निल दुनिया में होने का एहसास होता है। डिज्नी पार्क में बच्चे और वयस्क समान रूप से आनंद ले सकते हैं। वर्तमान में पूरी दुनिया में केवल 6 डिज्नीलैंड पार्क हैं। दुनिया का पहला डिज्नीलैंड पार्क अनाहेम, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थापित किया गया था। फ्लोरिडा, पेरिस, टोक्यो, शंघाई, हांगकांग में भी डिज्नीलैंड पार्क हैं। 6 डिज्नीलैंड पार्क के अलावा 6 डिज़नी पार्क भी हैं।

First published on: Sep 24, 2024 05:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola