गुजरात कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए समिति गठित

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी

गांधी नगर: गुजरात कैबिनेट ने शनिवार को एक बड़ृा फैसला लिया है। कैबिनेट ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की।

https://twitter.com/ani_digital/status/1586308390334398464?s=20&t=GG3zKZ0BUm-rT1-IIB-wzA

उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। गुजरात के गृह मंत्री ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सीएम भूपेंद्र पटेल ने आज कैबिनेट की बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए कहा राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक समिति बनाई गई है।

बता दें कि गुजरात में आगामी दिसंबर में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार का यह बड़ा निर्णय है। राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने के मूल्यांकन के लिए समिति गठित किया गया है। सूत्रों की मानें तो समिति के एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृव्य में बनाए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सरकारों ने भी समान नागरिक संहिता को लागू करने के अपने फैसले की घोषणा की थी। समान नागरिक संहिता भारत में नागरिकों के व्यक्तिगत कानूनों को बनाने और लागू करने का एक प्रस्ताव है जो सभी नागरिकों पर समान रूप से उनके धर्म, लिंग और यौन अभिविन्यास की परवाह किए बिना लागू होता है। कई राजनीतिक नेताओं ने यूसीसी का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे देश में समानता आएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ