Gujarat Cabinet Expansion: गुजरात में आज भूपेंद्र पटेल कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा. राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नए मंत्रियों के नाम फाइनल करके गवर्नर आचार्य देवव्रत को सूची भी सौंप दी है.
25 नेता बन सकते हैं कैबिनेट मेंबर
चर्चा है कि गुजरात के नए मंत्रिमंडल में 25 नए मंत्री शामिल होंगे, जिनमें 15 नए चेहरे हो सकते हैं और 6 पुराने चेहरे भी नजर आ सकते हैं. बता दें कि बीती रात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर बाकी सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था. वहीं इन सामूहिक इस्तीफों ने प्रदेश को चौंका दिया, जिसे गुजरात सरकार में बड़ा सियासी उलटफेर माना गया. चर्चा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मीटिंग करके हाईकमान के आदेश पर कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने इस्तीफा दिए हैं.
कैबिनेट में हो सकते हैं ये नए चेहरे
गुजरात BJP अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के अनुसार जयेश रादडिया और जीतू वाघानी कैबिनेट पदों के दावेदारों की रेस में हैं. जीतू वाघानी को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, कृषि मंत्री राघवजी पटेल, जल आपूर्ति मंत्री कुंवरजी बावलिया, उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा, शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर और सामाजिक न्याय मंत्री भानुबेन बाबरिया के पद बरकरार रखे जा सकते हैं.
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. मंत्रिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, राजकोट के उदय कांगड़, अहमदाबाद के विधायक अमित ठाकर, जामनगर से रिवाबा जाडेजा, पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया, मांडवी से अनिरुद्ध दवे, अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल और सीजे चावड़ा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
4 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines