हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ऐसे भी आ जाती है मौत! सूरत में ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते गिरा व्यापारी

Death Video Viral: गुजरात में बिजनेसमैन की मौत होने का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते वह गिर गया और दम तोड़ दिया। जान बचाने की कोशिश भी काम नहीं आई।

विज्ञापन
व्यापारी को बचाने की हरसंभव कोशिश की गई।

Gujarat Businessman Death Live Video: मौत कब कहां से आ जाए, कोई नहीं जानता। न ही कोई अंदाजा लगा सकता है। आए दिन किसी न किसी कारण से, किसी न किसी तरीके से मौत होने की खबरें सामने आती हैं। कभी चमत्कार हो जाते हैं और मौत के करीब जाकर भी इंसान बच जाता है। वहीं कभी-कभी जान बचाने की कोशिशें काम भी नहीं आती है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत में हुआ है। एक व्यापारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मौके पर ही व्यापारी को CPR दिया गया, लेकिन इस तरकीब ने काम नहीं किया और व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते गिर गया। वह पेट के बल ट्रेडमिल से उछलकर फर्श पर गिरा। जिम ट्रेनर ने उसे CPR दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते व्यापारी की मौत होने का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके देखकर एक बार तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।

 

जिम के CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

बता दें कि वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रेडमिल पर दौड़ रहा है। उसके साथ एक और शख्स ट्रेडमिल पर दौड़ रहा है। दौड़ते-दौड़ते शख्स झटका खाकर उछलकर ट्रेडमिल से नीचे फर्श पर गिर जाता है। उसे देखते ही साथ वाली ट्रेडमिल पर दौड़ रहा शख्स और एक अन्य शख्स दौड़े आते हैं। उसे सीधा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बुरी तरह बेसुध है। किसी तरह उसे सीधा करके CPR दिया जाता है। करीब 5 मिनट उसे बचाने के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन वह रिवाइव नहीं हो पाता। इसके बाद लोग उसके परिजनों को फोन करके बताते हैं और उसे अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने CCTV चैक किया। डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola