भूपेंद्र सिंह ठाकुर
Gujarat Bulldozer Action on 90 Houses: गुजरात के भूपेंद्र पटेल इन दिनों राज्य में बुलडोजर कार्रवाई के लिए लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही द्वारका में काफी बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। वहीं, अब शक्तिपीठ तीर्थस्थल अंबाजी में बुलडोजर कार्रवाई जोर पर चल रही है। बनासकांठा जिले में आने वाले शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर ये कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को भारी पुलिस बल की तैनाती और निगरानी के बीच बड़ी मशीनों से रिहाइशी और अन्य इमारतों को तोड़ा जा रहा है। दरअसल, बुलडोजर कार्रवाई शक्तिपीठ कॉरिडोर के तहत की जा रही है।
हाई कोर्ट का फैसला
बता दें कि शक्ति कॉरिडोर के रास्ते में मकान तोड़े जाने के खिलाफ करीब 60 लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन हाई कोर्ट ने कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया और तुरंत सिस्टम से दबाव हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद बुलडोजर से अवैध इमारतों को गिरा रहा है।
जिला प्रशासन का नोटिस
दरअसल, अंबाजी मंदिर से एक किलोमीटर दूर स्थित गब्बर शक्तिपीठ के पास बसी रबारी कॉलोनी में बने 90 मकानों को पहले ही जिला प्रशासन ने नोटिस दिया था। जहां अब बनासकांठा जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने बुधवार शाम 5 बजे लोगों को घर खाली करने का आखिरी मौका दिया था। घर खाली करने के बाद शाम में ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई में 90 रिहायशी मकान गिराए गए हैं।
द्वारका में बुलडोजर एक्शन
इससे पहले करीब एक हफ्ते के बड़े अभियान में गुजरात सरकार ने द्वारका के बेट द्वारका में कुल 525 अवैध मकानों का ध्वस्त किया था। इनमें 9 धार्मिक स्थल और 3 कॉमर्शियल इमारतें शामिल थीं। बेट द्वारका में एक छोटा-सा द्वीप है जो गुजरात के द्वारका शहर से 35 किलोमीटर दूर है।
यह भी पढ़ें: गुजरात ने इस मामले में लगाई जीत की हैट्रिक; CM भूपेंद्र पटेल बोले- इसी तरह आगे बढ़ेंगे हम
1200 करोड़ का खर्च
ये तोड़क कार्यवाही 1200 करोड़ के खर्च से निर्मित होने वाले शक्तिपीठ कॉरिडोर का ही एक हिस्सा है। ये शक्तिपीठ कॉरिडोर अंबाजी मंदिर से लेकर गब्बर पहाड़ी तक करीब 4 किलोमीटर लंबा होगा। अंबाजी कॉरिडोर का काम आने वाले कुछ दिनों में शुरू होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने रबारी कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मकान के एवज में पीएम आवास में मकान देने का आश्वासन तक दिया था।
पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल और 16 डिमोलिशन टीम के साथ एक्शन लिया। यह कार्रवाई कलेक्टर, जिला पुलिस प्रमुख और बाकी वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines