Gujarat Built 2 New Expressways: गुजरात से एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, राज्य में दो नए एक्सप्रेसवे विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। सरकार ये दोनों नए एक्सप्रेसवे द्वारका-सोमनाथ और डीसा-पीपावाव मार्गों पर बनाने की योजना बना रही है। इस साल के बजट में इसके लिए आवंटन प्रस्तावित किया गया था। प्रोजेक्ट पूरा होने पर राज्य के कई रूट पर सफर काफी आसान हो जाएगा।
क्या है नमो शक्ति एक्सप्रेसवे?
देश गुजरात के अनुसार, द्वारका-सोमनाथ और डीसा-पीपावाव एक्सप्रेसवे के निर्माण में करीब 1,020 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया गया है। इसको लेकर गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बताया कि डीसा-पीपावाव एक्सप्रेसवे के जरिए बनासकांठा-सौराष्ट्र को तटीय क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, प्रोजेक्ट को नमो शक्ति एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, द्वारका-सोमनाथ एक्सप्रेसवे के जरिए अहमदाबाद-राजकोट-पोरबंदर के रास्तों को जोड़ेगा।
2 नए हाई-स्पीड कॉरिडोर
इसके अलावा, गुजरात में 1,367 किलोमीटर से ज्यादा लंबी हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत 12 नए हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। वहीं, वडोदरा, सूरत, पोरबंदर और भावनगर में केंद्र सरकार के सहयोग से एयरपोर्ट के विस्तार की योजना बनाई गई है। इसके साथ, दाहोत में एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी बनाया जा रहा है। इससे दाहोत में एयर नेटवर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में हो सकती है हल्की बारिश; जानें कब से बदलेगा राज्य का मौसम?
गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को मंजूरी
गुजरात के अलावा उत्तर प्रदेश में भी एक्सप्रेसवे के विकास पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को मंजूरी दी। इस एक्सप्रेसवे के जरिए राज्य के दो बड़े एक्सप्रेसवे रूट को जोड़ा जाएगा, जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट से राज्य के सभी जिलों को जोड़ने में भी मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
5 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
6 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines