गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी और बड़े कदम उठा रही है। इसी के तहत राज्य में रोड कनेक्टिविटी और ब्रिज के निर्माण पर खास फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत राज्य में कई रोड और ब्रिज प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में ब्रिज सिटी सूरत में नया पुल बना जा रहा था, जो अब पूरी तरह तैयार हो गया है। इस ब्रिज से नेशनल हाइवे 53 पर हर रोज 1 लाख से ज्यादा लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि 18 अप्रैल को इस पुल का उद्घाटन हो सकता है।
लोगों के पैसे और समय की होगी बचत
गुजरात के ब्रिज सिटी कहे जाने वाले सूरत में बुडिया-गभेनी जंक्शन पर एक नया ब्रिज बनाया गया है। इस ब्रिज के जरिए पलसाना को सचिन के रास्ते से हजीरा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 53 पर लगने वाला घंटों का ट्रैफिक कम होगा। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल द्वारा इस नए ब्रिज का उद्घाटन हो सकता है। इस पुल को 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस ब्रिज का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने किया है। NHAI ने इस ब्रिज को नेशनल हाइवे पर ब्लैक स्पॉट सुधार के रूप में बनाया है। इस पुल के शुरू होने से नेशनल हाइवे 53 पर भीड़भाड़ कम होगी और लोगों का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही उनके पैसे और समय की भी बचत होगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 4 जिलों में लू का यलो अलर्ट; फिर से तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री के पार
2 नए फ्लाईओवर का निर्माण होगा
इसके अलावा सूरत में ड्रीम सिटी-भीमराद और वेसु-अभवा जंक्शन पर 2 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन फ्लाईओवर का निर्माण राजमार्ग पर किया जाएगा। ड्रीम सिटी-भीमराद पर 700 मीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर बनेगा। वहीं, वेसु-अभवा में बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई 700 मीटर होगी। ये प्रोजेक्ट सड़क हादसों और ट्रैफिक को कम करने में मदद करेगा।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines