Gujarat Bhupendra Patel Govt: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार इन दिनों राज्य के ज्यादातर शहरों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कर रही है। इसी मिशन के तहत पोरबंदर शहर और जिले के कई इलाको को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। पोरबंदर में कई सारी जगाहे घूमने लायक है, यह पूरा इलाका पानी से घिरा हुआ हैं। इसलिए यहां सर्दियों के दौरान कई विदेशी पक्षी मेहमान बनने आते हैं, इस दौरान कई पक्षी प्रेमी भी यहां आते हैं।
सुकाला झील का सौंदर्यीकरण
पोरबंदर-छाया नगर पालिका ने पोरबंदर से 7 किमी दूर कोलिखाड़ा गांव के पास स्थित पौराणिक सुकाला झील का सौंदर्यीकरण करने का फैसला लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ चेतनाबेन तिवारी ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से सूखी झील का विकास किया जाएगा। इस झील को राजकोट के अटल सरोवर का स्वरूप तैयार किया जाएगा। इंजीनियर्स ने इसका डिजाइन तैयार कर लिया है और अब अनुमान तैयार किया जा रहा है।
सामान्य बोर्ड से मिली मंजूरी
नगर पालिका की सामान्य बोर्ड में इसे मंजूरी दे दी गई है। आने वाले सालों में पोरबंदर-छाया के लोगों को सूखी झील का तोहफा मिलेगा। पोरबंदर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से कई कोशिश की जा रही हैं। बरदा जंगल सफारी का शुभारंभ हो गया है, मोकरसा सागर वेटलैंड विकास कार्य शुरू हो गया है। अब सुकुला झील को भी राजकोट के अटल सरोवर की तरह बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में कब से बढ़ेगी ठंड, 15 जिलों में बढ़ता तापमान, पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट?
अर्थव्यवस्था को होगा फायदा
चोपाटी के बाद अब नगर पालिका सूखी झील का सौंदर्यीकरण करेगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में होटल-रेस्तरां और अन्य छोटे व्यवसायों को रोजगार मिलेगा और पोरबंदर की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। द्वारका-सोमनाथ बाइपास पर स्थित कोलिखाड़ा के पास स्थित सुकाला झील के सौंदर्यीकरण को अब नगर पालिका ने मोकर सागर वेटलैंड के विकास में शामिल करने का निर्णय लिया है। पोरबंदर के घुघवाता सागर के तट पर चोपाटी में अक्सर यहां के लोकल लोग घूमने आते हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
19 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines