Gujarat Govt Approved 30 Skyscrapers Project: गुजरात की भूपेन्द्र पटेल सरकार द्वारा राज्य के स्काईस्क्रैपर (Skyscrapers) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, गुजरात सरकार ने राज्य के 4 बड़े शहरों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा में 30 स्काईस्क्रैपर (100 मीटर और उससे अधिक ऊंची इमारतों) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि मई 2021 में घोषित स्काईस्क्रैपर के नए नियमों के अनुसार 30 स्काईस्क्रैपर को मंजूरी दी गई है। इसमें 20 रेजिडेंशियल, 7 कॉमर्शियल, 2 मिक्सड यूज और पब्लिक बिल्डिंग शामिल है।
1,000 करोड़ रुपये का राजस्व
बयान में बताया कि इसमें प्रीमियम FSI और बेस FSI से ज्यादा है। इसके साथ ही रेडी रेकनर रेट के 50 प्रतिशत पर उपलब्ध है, जो डेवलपर्स को वर्टिकल ग्रोथ में इंवेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस सरकारी बयान में कहा गया कि स्थानीय निकायों ने प्रीमियम FSI के जरिए से करीब 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। स्काईस्क्रैपर प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता का आकलन करने के लिए शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक स्पेशल टेक्नीकल कमिटी (SIT) का गठन किया गया है।
यह भी पढ़ें: Clean Air Survey 2024: सूरत देश का सबसे शुद्ध हवा वाला शहर, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
अहमदाबाद में होंगे 25 स्काईस्क्रैपर
सरकारी बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद में 25 स्काईस्क्रैपर होंगे, सूरत और गांधीनगर में 2-2 और वडोदरा में एक स्काईस्क्रैपर होगा। इसमें से 2 स्काईस्क्रैपर गिफ्ट सिटी में पहले ही बन चुकी हैं और बाकी के 10 स्काईस्क्रैपर के निर्माण का अलग-अलग फेज में पूरा हो रहा हैं। अब तक गुजरात में एक इमारत अधिकतम स्वीकार्य ऊंचाई 70 मीटर थी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines