Gujarat Bhupendra Patel Govt: गुजरात की भूपेंद्र प्रटेल सरकार द्वारा इन दिनों प्रदेश की भारी बारिश से निपटने पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम भूपेंद्र प्रटेल द्वारा हरित गुजरात बनाने का भी काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 17 करोड़ पेड़ों का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत अकेले सूरत जिले में 75 लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है। गुजरात सरकार द्वारा यह अभियान दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या देखते हुए पर्यावरण की रक्षा करने के लिए शुरू किया गया है। इसके लिए वन महोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
वन महोत्सव कार्यक्रम
इस वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सूरत वन विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर गुजरातको हरा-भरा बनाने के लिए किया जा रहा है। इस वन महोत्सव कार्यक्रम में सूरत जिले का अहम योगदान होगा। सूरत रेंज में अब तक 58.7 लाख पेड़ लगाए जा चुके हैं जबकि सितंबर तक वन विभाग को उम्मीद है कि सूरत समेत ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में 75 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल ने बिल्डर्स-भाजपा कार्यकर्ताओं से जल भंडारण के लिए की ये अपील
पर्यावरण की सुरक्षा
बता दें कि सूरत वन विभाग द्वारा हर साल शहर में 40 लाख पौधे बांटे जाते हैं। इसके अलावा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नगर पालिका की तरफ से हर साल 10 लाख पौधे लगाए जाते हैं। कंद्रे सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सूरत में 75 लाख पेड़ लगाने की कोशिश की जा रही हैं। इसके लिए NGO और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विभागीय पौधारोपण किया जाए है। इसके अलाव जिले के सभी गांवों के सरपंचों को इकट्ठा किया है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की कोशिश की गई।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
9 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines