Gujarat Bhupendra Patel Govt: गुजरात में उद्योग बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने एक बड़ा फैसला किया है। गांधीनगर में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में भूपेन्द्र पटेल की कैबिनेट ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSMEs) समेत सभी उद्योगों के हित में एक बड़ा लिया गया है। दरअसल, राज्य सरकार ने इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए लैंड अलॉटमेंट पर गुजरात औद्योगिक विकास निगम की नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं। जिसके साथ GIDC में जमीन आवंटन की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान बनाया गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेष पटेल ने दी है।
जमीन का GIDC को ट्रांसफर
प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेष पटेल ने बताया कि राज्य में इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए सरकारी बंजर जमीन को GIDC को ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसके बाद GIDC द्वारा इस जमीन को उद्योगों के लिए आवंटित करता है। आज के समय में जो व्यवस्था चल रही उसके अनुसार, सरकारी जमीन की कीमत जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली एक समिति तय करती है। इसके बाद जमीन को एक निश्चित मूल्य पर GIDC को अलॉट कर दिया जाता है। इस प्रोसेस के बाद यह देखा गया कि कई मामलों में जमीन की कीमतें मौजूदा कमीतों से अधिक थीं।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में शीतलहर और कोहरे से कांपे लोग, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
गुजरात औद्योगिक नीति-2020
इसी तरह की सभी समस्याओं का समाधान करते हुए गुजरात सरकार ने लैंड अलॉटमेंट के प्रोसेस को बहुत ज्यादा आसान बना दिया है। अब गुजरात औद्योगिक नीति-2020 के तहत सरकारी बंजर जमीन को उद्योग और खान विभाग द्वारा किए गए वर्गीकरण के अनुसार कुल 3 कैटेगिरी में GIDC को अलॉट की जाएंगी। इसके अनुसार, कैटेगिरी-1 में शामिल 119 तालुकाओं के छोटे विकसित जीआईडीसी को मौजूदा औद्योगिक मशीनरी की दर पर ही भूमि आवंटित की जाएगी। वहीं कैटेगिरी-2 में शामिल 76 तालुकों के मध्यम विकसित GIDC को मौजूदा औद्योगिक मशीनरी के 125 प्रतिशत की दर पर जमीन अलॉट की जाएगी। इसके अलावा कैटेगिरी-3 में शामिल 56 तालुकों के विकसित GIDC को 150 प्रतिशत की दर पर जमीन आवंटित की जाएगी।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines