हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुजरात में भारी बारिश के बीच फंसे स्कूली बच्चे, रेस्क्यू टीम ने बचाया, वीडियो वायरल

भावनगर जिले के महुवा तालुका के तलगाजरडा गांव में भारी बारिश के बीच स्कूल में कई बच्चे फंस गए। बताया जा रहा है कि बच्चे नदी का पानी बढ़ने से स्कूल में फंस गए थे। स्कूल में लगातार बाढ़ का पानी बढ़ रहा था। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को एक-एक कर वहां से निकाला

विज्ञापन
बारिश के पानी में फंसे स्कूली बच्चे

गुजरात में भावनगर जिले के महुवा तालुका के तलगाजरडा गांव में भारी बारिश के बीच स्कूल में कई बच्चे फंस गए। बताया जा रहा है कि इसकी खबर पूर्व कैबिनेट मंत्री अैर भावनगर पश्चिम के विधायक जीतूभाई वाघाणी को मिली। उन्होंने तुरंत भावनगर कलेक्टर को रेस्क्यू टीम भेजने के निर्देश दिए। जिसके बाद तुरंत ही रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर तमाम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विधायक की सूचना पर दौड़ी रेस्क्यू टीम

पूर्व कैबिनेट मंत्री और भावनगर पश्चिम के विधायक जीतूभाई वाघाणी पूर्व राजकोट में विजयभाई रूपाणी की प्रार्थना सभा में गए थे। तभी उन्होंने सूचना मिली भावनगर के महुवा में भारी बारिश के कारण बाढ़ में मॉडर्न स्कूल 50 बच्चे फंस गए। उन्होंने वहां से इसकी सूचना भावनगर कलेक्टर को दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया और बच्चों समेत टीचरों को बचाया गया।

नदी का पानी बढ़ने से स्कूल में फंसे बच्चे

बताया जा रहा है कि बच्चे नदी का पानी बढ़ने से स्कूल में फंस गए थे। स्कूल में लगातार बाढ़ का पानी बढ़ रहा था। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को एक-एक कर वहां से निकाला और उन्हें पास के एक घर में शिफ्ट किया गया था। उस मकान में भी बाढ़ का पानी घुस गया। जिसके बाद रेस्क्यू कर रही टीम के होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह सभी बच्चों और दूसरे लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वहीं इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 38 सेकेंड के इस वीडियो में 50 से ज्यादा बच्चे टीचरों के साथ पानी में फंसे नजर आ रहे हैं। बच्चे एक मकान में पानी के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। जबकि बाहर लगातार बारिश हो रही है। बच्चे आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चों समेत कुछ टीचर और स्थानीय लोग कमर तक पानी में डूबे नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola