Gujarat Bhavnagar Diamond Industry: गुजरात के भावनगर में स्थित हीरा उद्योग पर बाजार की मंदी का काफी गरहा असर दिख रहा है। इन दिनों हीरा उद्योग पर संकट के बादल घिरे हुए है, जो अब दिखाई भी दे रहे हैं। दरअसल, हीरा उद्योग के इतिहास में पहली बार सातवें और आठवें दिन 10 से 15 दिन की बड़ी छुट्टी की घोषणा की गई है। पहले सातवें और आठवें त्योहार पर सिर्फ 3-5 दिन की छुट्टी होती थी, लेकिन इस बार 10 से 15 दिनों की छुट्टी का ऐलान किया गया है।
50 प्रतिशत कम हुआ हीरा उद्योग का प्रोडक्शन
रिपोर्ट्स की माने तो हीरा उद्योग पर पहला बम रूस-यूक्रेन के युद्ध में गिरा, जिसके बाद कच्चे हीरे की ऊंची कीमतें और पॉलिश किए गए हीरे के कम दाम ने हीरा उद्योग के प्रोडक्शन को 50 प्रतिशत कम कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर बाजार के हालात ऐसे ही रहे और कोई बदलाव नहीं हुआ तो इस उद्योग से कुछ व्यापारियों की छुट्टी हो जाएगा। इससे अगर सरकार हीरा उद्योग में जान फूंकती है तो इस उद्योग को बचाया जा सकता है। बता दें कि भावनगर जिले में हीरे के कार्यालय और कारखानों की 4000 यूनिट हैं, इनसे में 10 प्रतिशत यूनिट बंद हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: वडोदरा में आज शाम तिरंगा यात्रा का आयोजन, नवलखी मैदान से होगी शुरू
हीरा उद्योग को सरकारी समर्थन
भावनगर डिस्ट्रिक्ट डायमंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्यामभाई पटेल ने कहा कि हीरा उद्योग को कोई सरकारी समर्थन नहीं मिलता है और मौजूदा स्थिति में रोज कमाने-खाने वाले कारीगरों के लिए स्थिति गंभीर हो गई है। सरकार रत्नदीप योजना या अन्य कोई सहायता पैकेज लागू कर इस उद्योग में नई जान फूंके तभी इस उद्योग को जीवित रखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
7 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
9 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines