(ठाकुर भूपेंद्र सिंह): भरूच की पनोली औद्योगिक वसाहत में स्थित जल एक्वा कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कंपनियों में भी इसका प्रभाव देखा गया। आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, कंपनी में आग ड्रम फटने की वजह से लगी है। पानोली फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची, जिसने पानी और फोम का उपयोग करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
ड्रम फटने से लगी आग
भरूच की पनोली जल एक्वा कंपनी में आग का वीडियो सामने आया है। यह आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कंपनियों पर भी इसका देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, यह आग ड्रम फटने की वजह से लगी है। पनोली फायर विभाग की टीम ने पानी और फोम के इस्तेमाल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।
वीडियो में दिख रहीं आग की लपटें
आग का जो वीडियो सामने आया है, उसमें कंपनी के अंदर से आग की लपटें उठती दिख रही हैं। साथ ही आग की वजह से हर तरफ काला धुआं छाया हुआ है। जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। कंपनी के बाहर कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधे खड़े दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: गुजरात में 6 लेन बनेगा ये फेमस रिंग रोड; जानें क्या AUDA की प्लानिंग?
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
22 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines