गुजरात के भरूच की कंपनी में लगी भीषण आग, जान बचाने इधर-उधर भागे लोग

गुजरात के भरूच की पनोली औद्योगिक वसाहत में स्थित जल एक्वा कंपनी में आग लग गई। जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में आग की लपटें उठती दिख रही हैं।

Gujarat Bharuch

(ठाकुर भूपेंद्र सिंह): भरूच की पनोली औद्योगिक वसाहत में स्थित जल एक्वा कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कंपनियों में भी इसका प्रभाव देखा गया। आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, कंपनी में आग ड्रम फटने की वजह से लगी है। पानोली फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची, जिसने पानी और फोम का उपयोग करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

ड्रम फटने से लगी आग

भरूच की पनोली जल एक्वा कंपनी में आग का वीडियो सामने आया है। यह आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कंपनियों पर भी इसका देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, यह आग ड्रम फटने की वजह से लगी है। पनोली फायर विभाग की टीम ने पानी और फोम के इस्तेमाल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन

वीडियो में दिख रहीं आग की लपटें

आग का जो वीडियो सामने आया है, उसमें कंपनी के अंदर से आग की लपटें उठती दिख रही हैं। साथ ही आग की वजह से हर तरफ काला धुआं छाया हुआ है। जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। कंपनी के बाहर कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधे खड़े दिख रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ