मेरठ की मुस्कान रस्तोगी जैसे निकली बनासकांठा की धर्मीबा. मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने जैसे प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाई थी, बनासकांठा में भी धर्मीबा ने पहले पति को नींद की गोलियां देकर असहाय किया, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. मामला थराद तालुका के करबुन गांव का है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रणछोड़जी दरबार के रूप में हुई है. रणछोड़जी की पत्नी धर्मीबा का गांव के ही युवक भाणाभाई माजीराणा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब रणछोड़जी को अपनी पत्नी के इस अवैध संबंध की भनक लगी, तो घर में आए दिन कलह होने लगी. प्रेमी के प्यार में अंधी हो चुकी धर्मीबा को पति एक कांटा नजर आने लगा, जिसे उसने हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया.
नींद की गोलियां देकर कुल्हाड़ी से काटा
वारदात को अंजाम देने के लिए धर्मीबा ने फिल्मी अंदाज में साजिश रची. उसने अपनी सगी बहन आनंदबा को भी इस खौफनाक खेल में शामिल किया. रात के खाने में धर्मीबा ने चुपके से नींद की गोलियां मिला दीं. जैसे ही रणछोड़जी गहरी नींद में सोए, धर्मीबा ने अपने प्रेमी भाणाभाई को घर के अंदर बुला लिया. सोते हुए रणछोड़जी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई.
शव को ठिकाने लगाने की कोशिश हुई नाकाम
हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर सबूत मिटाने और शव को छिपाने की कोशिश की. हालांकि, पकड़े जाने के डर से वे शव को कहीं दूर नहीं ले जा सके और अंत में उसे वापस पलंग पर ही लिटा दिया ताकि मामला सामान्य मौत या किसी बाहरी हमले जैसा लगे. थराद पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लगा. जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो धर्मीबा टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और साली—तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines