---विज्ञापन---

21 की जान लेने वाले गुजरात अग्निकांड के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, जानें हादसे की इनसाइड स्टोरी

गुजरात के बनासकांठा में बीते दिन 21 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर मध्य प्रदेश के थे, जो गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में काम करते थे। पटाखा फैक्ट्री में धमाके के कारण मजदूरों की जान चली गई।

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात: बीते दिन गुजरात के बनासकांठा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इस मामले पर सख्त कदम उठाते हुए पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मालिक दीपक मोहनानी के पिता खूबचंद मोहनानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दीपक भी पुलिस की हिरासत में है।

मुख्य आरोपी कौन?

खबरों की मानें तो दोनों पिता-पुत्र अवैध तरीके से डीसा में पटाखे के फैक्ट्री चला रहे थे, जहां बड़ी तादाद में पटाखे बनाए जाते थे। खूबचंद मोहनानी गोदाम के संचालक थे, तो फैक्ट्री का नाम दीपक के नाम पर ‘दीपक ट्रेडर्स’ था। पुलिस ने घटना के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें बनासकांठा ले जाया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन परीख का निधन, जानें अंतिम संस्कार से जुड़ी हर डिटेल

कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि बनासकांठा में यह विस्फोट मंगलवार की सुबह तकरीबन 9:45 बजे हुआ है। धमाका इतना जानलेवा था कि गोदाम में मौजूद मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। मजदूरों के शरीर के टुकड़े 200-300 मीटर दूर जाकर गिरे। 19 मृतकों की जैसे तैसे पहचान की गई। मगर 2 मजदूरों की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसे में उनके शव को DNA टेस्ट के लिए भेजा गया है।

---विज्ञापन---

पटाखा बनाने का सुराग नहीं

पुलिस अधीक्षक (SP) अक्षयराज मकवाना के अनुसार गोदाम में विस्फोट के कारण आग लग गई। इससे फैक्ट्री का कुछ हिस्सा ढह गया। ऐसे में कई मजदूर मलबे में दब गए। फैक्ट्री में पटाखों का भंडारन किया जा रहा था। हालांकि वहां पटाखे बनाए जाने का कोई सुराग नहीं मिला है।

---विज्ञापन---

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

बता दें कि पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तेज धमाका हुआ। इसमें 21 मजदूरों की मौत हो गई और 6 मजदूर बुरी तरह से घायल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। वहीं घायलों में भी एमपी के मजदूर शामिल हैं। ऐसे में सभी शवों को एंबुलेंस के जरिए मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है। वहीं एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने भी मृतकों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 का मुआवजा देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- गुजरात की पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की इनसाइड स्टोरी, जानें मरने वाले 21 लोग कौन?

First published on: Apr 02, 2025 08:51 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola