गुजरात ATS ने की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े दो जासूस गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ATS ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो जासूसों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक पूर्व सैनिक और एक महिला शामिल है.

gujarat ats action
विज्ञापन

गुजरात एटीएस ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ATS ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो जासूसों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक पूर्व सैनिक और एक महिला शामिल है.

गुजरात एटीएस की स्पेशल टीम ने देश के खिलाफ जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. इनमें अजय कुमार सिंह को गोवा से और रश्मनी पाल को दमन से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, अजय कुमार सिंह पहले भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे. साल 2022 में वे अंकिता शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आए, जो असल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ी बताई जा रही है. तब से अजय लगातार उसके संपर्क में थे और सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी उसे साझा करते थे.

रिपोर्ट के अनुसार, अजय अपने मोबाइल फोन के जरिए रेजिमेंट्स और यूनिट्स की महत्वपूर्ण जानकारी भेजते थे. यह जानकारी सीधे उनके पाकिस्तानी हैंडलरों तक पहुंचती थी. दूसरी ओर, रश्मनी पाल, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और फिलहाल दमन में रहती थीं, साल 2025 में ISI के संपर्क में आईं. वह “प्रिया ठाकुर” नाम से सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर अपने पाकिस्तानी हैंडलरों अब्दुल सत्तार और खालिद से बात किया करती थीं.

हर बार बातचीत के बाद रश्मनी अपना व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट कर देती थीं ताकि ट्रेस न किया जा सके. दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

गुजरात एटीएस अब जांच कर रही है कि पाकिस्तानी एजेंट्स को कितनी और क्या-क्या जानकारी दी गई
और बदले में कितना पैसा लिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ