हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

FB और व्हाट्स ऐप से पाकिस्तानी सेना से हुआ कनेक्ट, सूचना लीक करने पर मिले 26 हजार, गुजरात ATS ने पोरबंदर से दबोचा

Gujarat News: गुजरात एटीएस को जानकारी मिली थी कि पंकज कोटिया नाम का एक व्यक्ति पाकिस्तान सेना या जासूसी एजेंसी के लिए जासूसी कर रहा था। कोटिया, पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई के लिए कोस्ट गार्ड की जानकारियां लीक करता था। एटीएस ने विभिन्न तरीकों से पाकिस्तान को जानकारी लीक करने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने संदिग्ध पंकज कोटिया को गिरफ्तार कर लिया है। फोटोः ANI

Gujarat News: गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल एटीएस को जानकारी मिली थी कि पोरबंदर का एक व्यक्ति पाकिस्तानी सेना या जासूसी एजेंसी के अधिकारियों और एजेंटों के संपर्क में है। ये व्यक्ति पोरबंदर कोस्ट गार्ड की जानकारियां पाकिस्तानी एजेंसियों को लीक करता है। ये जानकारी मिलने के बाद गुजरात एटीएस ने पंकज कोटिया नाम के संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखनी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने किया भारत माता सरोवर का उद्घाटन, 35 करोड़ की लागत से बनकर तैयार

जल्द ही एटीएस को कथित जासूस के बारे में ठोक सबूत मिले और कोटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने पाया कि अभियुक्त से पाकिस्तान में बैठे जासूसों ने संपर्क किया था, जो आरएचईए (RHEA) नाम से फेसबुक प्रोफाइल चलाते हैं। इस संदिग्ध व्यक्ति को जानकारी लीक करने के लिए पाकिस्तान से 26 हजार रुपये भी मिले हैं।

विज्ञापन

मामले में आगे की जांच के लिए एटीएस ने एफएसएल की मदद ली है और जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति पोरबंदर जेटी पर और कोस्टगार्ड के जहाज पर वेल्डिंग और अन्य कामों के लिए सहायक रहा है।

ये भी पढ़ेंः मौन व्रत, पूजा-पाठ से एक्सरसाइज करने तक; जानें जेल में कैसे बीत रहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का टाइम?

विज्ञापन

पाकिस्तानी एजेंटों ने लगभग 8 महीने पहले इसी प्रोफाइल के जरिए संदिग्ध से संपर्क किया था। बाद में कोटिया से व्हाट्स ऐप के जरिए भी संपर्क साधा गया। पुलिस ने जांच में पाया कि उक्त व्हाट्स ऐप अकाउंट पाकिस्तान से चलाया जा रहा था। इसी बिनाह पर संदिग्ध पंकज कोटिया को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola