हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज बजेगा बिगुल, दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

विज्ञापन

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में 15वीं विधानसभा के लिए आज चुनावी बिगुल बजने वाला है। चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है। आपको बता दें कि गुजरात सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

182 सीटों के लिए चुनाव

आपको बता दें कि राज्य में कुल 182 विधानसभा (Gujarat Assembly) सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। जबकि 13 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST)/ आदिवासी समाज के लिए आरक्षित हैं।

2017 के चुनाव का नतीजा

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 99, कांग्रेस (Congress) को 77 सीटें मिलीं थी। जबकि दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP), एक सीट पर एनसीपी (NCP) को कामयाबी मिली थी। वहीं तीन सीटों निर्दलीय उम्मीदावरों के खाते में आई थी। इसमें कांग्रेस समर्थित जिग्नेश मेवानी भी शामिल थे।

विज्ञापन

इनके बीच है मुख्य मुकाबला

आपको बता दें कि गुजरात में लंबे समय से चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी जी तोड़ मेहनत कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola