हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में बजा चुनावी बिगुल, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को रिजल्ट

विज्ञापन
Gujarat Vidhan Shabha Electin 2022

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में 15वीं विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य में दो चरणों में विधानसभा के लिए वोटिंग होगी। राज्य में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा के साथ ही यहां भी वोटों की गिनती होगी और उसके बाद नई सरकार का गठन हो जाएगा। आपको बता दें कि गुजरात सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गुरजात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 अहम तारीख

पहले चरण की वोटिंग- 1 दिसंबर
दूसरे चरण की वोटिंग- 5 दिसंबर
वोटों की गिनती- 8 दिसंबर

विज्ञापन

182 सीटों के लिए चुनाव

आपको बता दें कि राज्य में कुल 182 विधानसभा (Gujarat Assembly) सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। जबकि 13 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST)/ आदिवासी समाज के लिए आरक्षित हैं।

2017 के चुनाव का नतीजा

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 99, कांग्रेस (Congress) को 77 सीटें मिलीं थी। जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं। इनमें दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP), एक सीट पर एनसीपी (NCP) को कामयाबी मिली थी। वहीं तीन सीटों निर्दलीय उम्मीदावरों के खाते में आई थी। इसमें कांग्रेस समर्थित जिग्नेश मेवानी भी शामिल थे।

विज्ञापन

गुजरात 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। कुल मतदान में बीजेपी को 50 फीसदी और कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिला था। तब चुनाव में बीजेपी के खाते में  99 और कांग्रेस 77 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

इनके बीच है मुख्य मुकाबला

आपको बता दें कि गुजरात में 24 साल से बीजेपी सत्ता में हैं। यहां के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी जी तोड़ मेहनत कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola