Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है और तमा पार्टियां राज्य में इसबार अपनी सरकार के बड़े-बड़े दावे कर रही है। बीजेपी जहां राज्य में लगातार 7वीं बार सत्ता में वापसी की कवायाद में जुटी है तो कांग्रेस 27 साल बाद फिर से राज्य में सत्ता में वापस आना चाहती है। लेकिन इसबार चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
इससे पहले गुजारात में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी जी तोड़ मेहनत कर रही है। लिहाजा राज्य में इसबार बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। पंजाब की तर्ज पर गुरजात में भी आम आदमी पार्टी जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है और पंजाब जैसी चुनावी रणनीति यहां भी बना रही है।
गुजरात में चुनाव तारीखों के ऐलान से काफी पहले से ही बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई क्षेत्रीय दल वोटरों को रिझाने की पूरी शिद्दत से कोशिश करने में जुटे हुए हैं। बीजीपी राज्य में लगातार सातवीं बार सत्ता में वापसी के लिए हर जोर आजमाईस कर रही है। वहीं कांग्रेस अपनी खोयी हुई जमीन को फिर से वापस पाना चाहती है। तो आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब अब गुजरात में सरकार बनाने के सपने बुन रही है।
गुजरात में 24 साल से बीजेपी सत्ता में है। महाराष्ट्र से 1960 में अलग होकर अस्तित्व में आए गुजरात में साल 1992 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ था। राज्य में तब से लेकर 1995 तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन 1995 के चुनाव में जीत हांसिल कर बीजेपी सत्ता में आई और अबतक सत्ता में काबिज है।
गुजरात में सत्ता को बरकरार रखने के लिए बीजेपी जी तोड़ मेहनत कर रही है। बीजेपी इस बार 182 सीटों में से 160 प्लस का लक्ष्य रखा है। वहीं, कांग्रेस इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में जुटी है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी भी तमाम वादों के साथ दोनों की जगह नया विकल्प बनने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी है।
गुजरात 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। साल 2017 के चुनाव में कुल 68.41 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिसमे बीजेपी 50 फीसदी और कांग्रेस को 42 फीसदी वोट पाने में सफल रही थी। तब बीजेपी के खाते में 99 और कांग्रेस 77 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। आपको बता दें गुजरात विधानसभा 182 सीटें हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है।
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बीजेपी को जरूर दी, लेकिन बीजेपी अपनी सत्ता को बचाए रखने में कामयाब रही। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 99, कांग्रेस (Congress) को 77 सीटें मिलीं थी। जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं। इनमें दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP), एक सीट पर एनसीपी (NCP) को कामयाबी मिली थी।
लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को वोटिंग होगी जबकि 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ गुजरात विधानसभा के लिए भी 8 दिसंबर को वोटिंग होगी। उसके बाद नई सरकार का गठन हो जाएगा। राज्य में 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। लिहाजा 15वीं विधानसभा का कार्यकाल इससे पहले शुरू हो जाएगा।
दो चरणों में वोटिंग, हिमाचल के साथ रिजल्ट
पहले चरण की वोटिंग- 1 दिसंबर
दूसरे चरण की वोटिंग- 5 दिसंबर
वोटों की गिनती- 8 दिसंबर
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
8 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines