गांधी नगर: गुजरात में विधानसभा के लिए आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। अब 1 दिसंबर को यहां पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। गुजरात में जहां भाजपा राज्य में अपने 27 साल के शासन को बरकरार रखना चाह रही है। वहीं, कांग्रेस सत्ता में आने के लिए ‘एंटी-इनकंबेंसी’ कर रही है। उधर, आम आदमी पार्टी पंजाब के बाद गुजरात में भी अपनी पैठ बनाना चाह रही है।
1 दिसंबर के बाद 5 दिसंबर को यहां दूसरे चरण का मतदान होगा। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने कहा कि गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा, “मतदान एक दिसंबर को होगा। 19 जिलों में मतदान होगा। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।”
पहले चरण में 23976760 मतदाता
सीईओ ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, “केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। कुल 2,39,76,760 मतदाता पहले चरण के मतदान में मतदान करेंगे।” इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए कई चुनावी रैलियां कीं, जबकि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने भी यहां प्रचार किया। आप पार्टी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करने के लिए कई बार यहां दौरा किया। मतदान के बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines