Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में कल 93 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान, यहां देखें पूरी लिस्ट
Edited By Amit Kasana

दूसरे चरण के लिए ईवीएम ले जाते चुनाव आयोग के कर्मी
Edited By Amit Kasana

दूसरे चरण के लिए ईवीएम ले जाते चुनाव आयोग के कर्मी
Gujarat Assembly Election 2022: कल (5 दिसंबर) गुजरात में विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में कुल 93 सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे। जिसके बाद 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। जिसमें 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था।
Countdown begins for Gujarat polls final: 2.51 cr voters to decide fate of 833 candidates for 93 seats tomorrow
Read @ANI Story | https://t.co/0WJ4ObsUZj#GujaratElections2022 #GujaratElections #GujaratElection2022 #GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/LfDlirL4t2
— ANI Digital (@ani_digital) December 4, 2022
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नर्मदा जिले में सबसे अधिक 73.02 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद तापी (72.32 प्रतिशत) का स्थान रहा था। गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनके लिए कुल करीब 2.51 करोड़ से अधिक लोग मतदान करेंगे।
कल उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 26,409 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और लगभग 36,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई गई हैं। 14 जिलों में लगभग 29,000 पीठासीन अधिकारियों और 84,000 से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: