---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Assembly Election 2022: तैयारियां पूरी, कल गुजरात के 19 जिलों में होगा मतदान

Gujarat Assembly Election 2022: कल गुजरात में विधानसभा का पहले चरण का मतदान है। मतदान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- गुजरात में कल पहले चरण का चुनाव है। उन्होंने कहा कल 25430 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया […]

---विज्ञापन---

Gujarat Assembly Election 2022: कल गुजरात में विधानसभा का पहले चरण का मतदान है। मतदान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- गुजरात में कल पहले चरण का चुनाव है। उन्होंने कहा कल 25430 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और कड़ी निगरानी की जा रही है।

---विज्ञापन---

 

इससे पहले गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने कहा कि कि पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा पहले चरण में 19 जिलों में मतदान होगा। सीईओ ने कहा मतदान कर्मियों को इस पूरी प्रकिया के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि करीब 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कई टुकड़ियां लगाई गई हैं।

---विज्ञापन---

पहले चरण में 23976760 मतदाता 

मतदान केंद्रो के आसपास बैरिकेटिंग की गई है। बता दें पहले चरण में गुजरात के करीब 23976760 मतदाता अपना मत प्रयोग करेंगे। गुजरात में 29 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। अब 1 दिसंबर को यहां पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। 1 दिसंबर के बाद यहां 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतदान के बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बड़े नेताओं ने प्रचार किया

गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है। तीनों पार्टियों के बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान यहां रैलियां की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए कई चुनावी रैलियां कीं, जबकि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने भी यहां प्रचार किया। आप पार्टी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करने के लिए कई बार यहां दौरा किया।

First published on: Nov 30, 2022 06:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola