Gujarat Assembly Election 2022: मां हीराबेन मोदी से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, विजयी होने का लिया आशीर्वाद
Edited By Amit Kasana

मां हीराबेन से आशीर्वाद लेते पीएम मोदी.
Edited By Amit Kasana

मां हीराबेन से आशीर्वाद लेते पीएम मोदी.
Gujarat Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने गांधीनगर उनके आवास पर पहुंचे। प्रधानमंत्री कल (5 दिसंबर ) गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के दौरान अहमदबाद में अपना वोट डालेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1599378076982726658?s=20&t=FPee2227ZGBNHaBBsWuXyQ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा था कि कांग्रेस के लिए परिवार पहले है और बीजेपी के लिए देश पहले। उन्होंने कहा जब बाहरी लोग भारत आते थे तो कांग्रेस ने सपेरे दिखाए और हमने बाहरी लोगों को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अन्य विकास कार्य दिखाए।
https://twitter.com/ANI/status/1599383216770932736?s=20&t=FPee2227ZGBNHaBBsWuXyQ
जानकारी के मुताबिक इससे पहले पीएम मोदी 27 अगस्त 2022 को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर अचानक मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे। साबरमती नदी पर अटल पुल के उद्धाटन और खादी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी गांधीनगर के रायसन इलाके में स्थित अपनी मां के आवास पर पहुंचे थे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: