Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी को टारगेट करती रहती है। उन्होंने कहा कि मुंबई में जो आतंकी हमला हुआ, वह आतंकवाद की पराकाष्ठा थी।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा गुजरात भी लंबे समय से आतंकियों के निशाने पर रहा है। यहां गुजरात में हम आतंकियों को पकड़कर कार्रवाई करते थे, लेकिन कोई नहीं भूल सकता कि दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार ने आतंकियों को छुड़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत कैसे लगा दी। नतीजा यह निकला कि आतंकियों के हौसले बढ़ते गए, देश के बड़े शहरों में आतंकवाद बढ़ता गया।
PM ने दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर की याद दिलाई
पीएम मोदी ने कहा कि जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस के नेता आतंकियों के समर्थन में रोने लगे। कांग्रेस भी आतंकवाद को वोट बैंक की नजर से देखती है। कांग्रेस शार्टकट पॉलिटिक्स में भी विश्वास रखती है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को बुरा न लगे, उनके वोट बैंक को नुकसान न हो, इसके लिए भयानक आतंकी घटनाओं के बाद भी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले दलों के मुंह पर ताला लगा हुआ है। इतना ही नहीं जब कोर्ट में केस चल रहा होता है तो पिछले दरवाजे से उससे मिलने वाले लोग आतंकियों को पकड़ने के लिए कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं। गुजरात, देश को ऐसी पार्टियों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। जब तक वोट बैंक की राजनीति रहेगी, आतंक का खतरा बना रहेगा।
नेतरंग में पीएम मोदी ने विजय संकल्प सम्मेलन को किया संबोधित
इससे पहले पीएम मोदी ने आज भरूच जिले के नेतरंग में ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी ने एक दिन पहले अपना संकल्प पत्र जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सबकुछ है। उन्होंने ये दावा किया कि हमारा संकल्प इतना स्पष्ट है कि भाजपा की सीटें पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएंगी।
नेतरंग में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन के आरंभ में मैंने आदिवासियों से सीखा है, जब मैं आदिवासियों के पास आता हूं तो मेरा आनंद कई गुना बढ़ जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि आपका (जनता) आशीर्वाद सिर्फ चुनाव के लिए आशीर्वाद नहीं हैं। यह आशीर्वाद विकसित गुजरात बनाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए निकले हैं। गुजरात के मेरे भाई-बहन यह चुनाव लड़ रहे हैं।
पीएम बोले- कोई भी अपनी मातृभाषा में पढ़कर डॉक्टर, इंजीनियर बन सकता है
नेतरंग में प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले ऐसा होता था कि अगर आपको डॉक्टर बनना है तो अंग्रेजी पढ़नी होगी, यदि आप इंजीनियर बनना चाहते हैं, तो आपको अंग्रेजी में पढ़ना होगा और यदि आप अंग्रेजी में पढ़ना चाहते हैं, तो आपको किसी बड़े शहर में जाना होगा। एक गरीब आदमी को शहर जाने के लिए पैसा कहाँ से मिलता है? मैं दिल्ली गया और मैंने तय किया कि अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो मातृभाषा में पढ़ सकते हैं और इंजीनियर बनना चाहते हैं तो मातृभाषा में पढ़ सकते हैं। हमने मातृभाषा में पढ़ाना शुरू किया है क्योंकि अपनी भाषा में पढ़कर ही कोई डॉक्टर और इंजीनियर बन सकता है।
कानून में बदलाव कर आदिवासियों को बांस की खेती का अधिकार दिया: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने जंगलों में पैदा होने वाले करीब 90 उत्पादों को खरीदकर आदिवासियों की मदद की है। भाजपा ने अंग्रेजों के जमाने की कांग्रेस सरकार के कानूनों में बदलाव किया है। आदिवासियों को बांस की खेती का अधिकार देने के लिए हमने कानून में बदलाव किया है। आज देश में बड़े पैमाने पर बांस की खेती हो रही है और बांस की बिक्री भी हो रही है। एक समय था जब अगरबत्ती बनाने के लिए विदेशों से बांस लाया जाता था।
भरूच जिले की 5 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी जिस नेतरंग में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं, वह भरूच जिले में आता है। भरूच जिले की जंबूसर, वागरा, जुकनिया, भरूच, अंकलेश्वर सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। भरूच जिले में एक दिसंबर को पहले चरण के तहत वोटिंग होगी।
बता दें कि राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1 दिसंबर को पहले चरण के तहत मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines