Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में 15वीं विधानसभा के लिए दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और उसके बाद नई सरकार का गठन हो जाएगा। आपको बता दें कि गुजरात सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।
गुजरात में 27 साल से है बीजेपी की सत्ता
गुजरात में 27 साल से बीजेपी सत्ता में है। महाराष्ट्र से 1960 में अलग होकर अस्तित्व में आए गुजरात में साल 1992 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ था। राज्य में तब से लेकर 1995 तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन 1995 के चुनाव में जीत हासिल कर बीजेपी सत्ता में आई और अबतक सत्ता में काबिज है।
इस बार गुजरात में त्रिकोणीय मुकाबला?
यहां के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी जी तोड़ मेहनत कर रही है। लिहाजा राज्य में इस बार बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। पंजाब की तर्ज पर गुरजात में भी आम आदमी पार्टी जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है और पंजाब जैसी चुनावी रणनीति यहां भी बना रही है।
2017 में कांग्रेस ने बीजेपी को दी थी कांटे की टक्कर
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर जरूर दी थी, लेकिन बीजेपी अपनी सत्ता को बचाए रखने में कामयाब रही। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 99, कांग्रेस (Congress) को 77 सीटें मिलीं थी। जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं। इनमें दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP), एक सीट पर एनसीपी (NCP) को कामयाबी मिली थी। गुजरात 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदान में बीजेपी को 50 फीसदी और कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिला था। तब चुनाव में बीजेपी के खाते में 99 और कांग्रेस 77 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।
गुजरात में अबकी किसकी सरकार?
गुजरात में सत्ता को बरकरार रखने के लिए बीजेपी जी-तोड़ मेहनत कर रही है। बीजेपी इस बार 182 सीटों में से 160 प्लस का लक्ष्य रखा है। वहीं, कांग्रेस इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में जुटी है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी भी तमाम वादों के साथ दोनों की जगह नया विकल्प बनने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी है। देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात में किस पार्टी की सरकार बनती है ?
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines