Gujarat Assembly Election 2022: मंच पर रोने लगे असदुद्दीन ओवैसी, रोते हुए लोगों से कर डाली यह अपील, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

असदुद्दीन ओवैसी रोते हुए
Edited By Amit Kasana

असदुद्दीन ओवैसी रोते हुए
Gujarat Assembly Election 2022: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी एक रैली को संबोधित करते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। रोते हुए वह जमालपुर से पार्टी के उम्मीदवार साबिर काबलीवाला के लिए वोट मांगते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात, जमालपुर चुनावी रैली का है। वीडियो में अपनी पार्टी के उम्मीदवार साबिर काबलीवाला के लिए वोट मांगते हुए असदुद्दीन ओवैसी अचानक रोने लगे और कभी दुआ पढ़ते तो कभी लोगों से AIMIM को वोट डालने की अपील करते सुनाई पड़े।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1599052727086379009?s=20&t=pBalZ7i4B6VHMv5cX7x-aw
रोते हुए ओवैसी ने दुआ की और वहां मौजूद लोग से अपील की कि वह साबिर काबलीवाला को जिताएं, ताकि यहां दोबारा किसी बिलकिस के साथ अन्याय न हो। दुआ करते हुए ओवैसी ने कहा- अल्लाह साबिर को जीत दिला दे। एआईएमआईएम को बीजेपी की ‘बी’ टीम बताए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को जिताने में मदद नहीं करती है, बल्कि ये आप और कांग्रेस करती हैं।
बता दें कि 5 दिसंबर को गुजरात में विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरी चरण में 93 सीटों के लिए चुनाव होगा है। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ घोषित किए जाएंगे। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बीते गुरुवार को 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नर्मदा जिले में सबसे अधिक 73.02 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद तापी (72.32 प्रतिशत) का स्थान रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: