Ahmedabad Plane Crash Latest Updates: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून दिन गुरुवार को एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हुई। लंदन जा रहा विमान रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल से टकराकर रिहायशी इलाके में गिर गया था। जमीन पर गिरते हुए विमान में भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर विमान में सवार 241 लोग मारे गए। एक शख्स की जान किस्मत से बच गई, क्योंकि प्लेन क्रैश होते ही वह कूद गया था। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी जान गई है।
हादसे की पुष्टि गुजरात सरकार, DGCA और एयर इंडिया ने की। हादसे पर अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों ने शोक जताया। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी विमान हादसे पर शोक जताया। टाटा ग्रुप ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले 265 लोगों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। विमान हादसे पर अमेरिका समेत कई देशों ने प्रधानमंत्री मोदी से लेकर देशभर के विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियों ने शोक जताया है।
आइए विमान हादसे से जुड़े अब तक के अपडेट्स जानते हैं…
लंदन जा रही थी फ्लाइट
गुजरात के अहमदाबाद में बने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब एक बजकर 38 मिनट पर फ्लाइट AI-171 टेकऑफ हुई, जो 2 मिनट के अंदर ही क्रैश होकर गिर गई। फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, जिसमें 242 लोग सवार थे। 230 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। क्रैश हुआ विमान बोइंग 787-8 प्लेन था, जो करीब 12 साल पुराना था।
बिल्डिंग से टकराया विमान
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास गिरा। विमान पहले रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराया और जमीन पर गिरकर टुकड़े-टुकड़े हो गया। विमान रिहायशी इलाके में गिरा। जब विमान गिरा, तब वह 450 मीटर की ऊंचाई पर था और स्पीड 8.6 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टेकऑफ होने के बाद विमान की ऊंचाई अचानक कम हो गई थी।
5 MBBS स्टूडेंट्स की मौत
कोई बोइंग प्लेन था, इसलिए विमान में ईंधन भी 125000 लीटर से ज्यादा था। हादसे में कुल 265 लोग मारे गए हैं। 265 मृतकों में 241 विमान में सवार लोग थे और 24 स्थानीय नागरिकों ने जान गंवाई है। 24 स्थानीय मृतकों में MBBS के 5 स्टूडेंट्स शामिल हैं। सभी 265 शव बरामद कर लिए गए हैं। करीब 40 लोग हादसे में घायल हुए हैं, जिनमें से 21 घायल मेडिकल के स्टूडेंट हैं। हादसे में रमेश विश्वास कुमार नामक शख्स किस्मत से बच गया है।
भारत-अमेरिका कर रहे जांच
हादसे की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने शुरू कर दी है। अमेरिका की National Transportation Safety Board (NTSB) की एक टीम जांच में सहयोग कर रही है। अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक जांच होगी। विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की है।
PM को दी गई प्राथमिक रिपोर्ट
FAIMA के अनुसार, एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के BJ मेडिकल कॉलेज के कैंपस में गिरा। हादसे में मारे गए 5 MBBS स्टूडेंट्स में एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर और एक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी शामिल है। 20 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स घायल हुए हैं, जो हादसे के समय मेस में लंच कर रहे थे। PM मोदी को DGCA ने जांच की प्राथमिक रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें ATC की ओर से दी गई रिपोर्ट भी शामिल है।
एअर इंडिया के हेल्पलाइन नंबर
हादसास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है, लेकिन अहमदाबाद पुलिस आज सुबह स्निफर डॉग लेकर क्रैश साइट पर पहुंची, ताकि मलबे में दबे किसी भी जीवित व्यक्ति का सुराग लग सके। एअर इंडिया ने X हैंडल पर विमान हादसे की जानकारी देते हुए 241 यात्रियों की मौत होने की पुष्टि की। मृतकों के परिवारों को अहम जानकारियां देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 और 8062779200 जारी किया।
बोइंग करेगी जांच में सहयोग
बोइंग कंपनी ने भारत सरकार को विमान हादसे की जांच में सहयोग करने का वादा किया है। कंपनी के CEO केली ऑर्टबर्ग ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की है और बोइंग कंपनी की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन उन्हें दिया गया है। बोइंग की एक टीम एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को मदद करेगी।
450 मीटर ऊंचाई से गिरा
अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान 450 मीटर तक ही उड़ पाया था कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार हो गई। विमान अचानक नीचे गिरने लगा। पायलट्स ने MAYDAY कॉल भी दिया था। पायलट्स ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को MAYDAY कॉल दिया था कि हमारी मदद कीजिए, लेकिन ATC की ओर से पायलट्स की कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया गया था।
मुकेश अंबानी ने दुख जताया
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मैं, नीता और पूरा रिलायंस परिवार जनहानि से बेहद दुखी और व्यथित है। विमान हादसे के मृतकों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। रिलायंस रिलीफ ऑपरेशंस में पूरी तरह से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर संभव तरीके से सरकार और लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
5 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines