Ahmedabad Oldest Kalupur Railway Station Renovation Work: गुजरात की भूपेन्द्र पटेल सरकार राज्य के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी मुहीम के तहत राज्य में री-इंवेस्ट का आयोजन किया गया। इसी के साथ प्रदेश के शहरों में भी विकास कार्यो में भी तेजी लाई जा रही हैं। इसी के तहत अहमदाबाद शहर के कालूपुर रेलवे स्टेशन की कायापलट होने जा रही है। इस पुराने रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन में कुल 2383 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सबसे पुराने रेलवे स्टेशन का रिनोवेशन
अहमदाबाद के कालूपुर इलाके में स्थित ये रेलवे स्टेशन शहर का सबसे बड़ा और पुराना रेलवे स्टेशन है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है। अब इस रेलवे स्टेशन को मॉर्डन बनाने का काम शुरू हो गया है। रेलवे की तरफ से की घोषणा के अनुसार, इस पुराने रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन का काम अगले 3 सालों में पूरा हो जाएगा। इस काम में कुल 2383 करोड़ की लागत लगेगी। स्टेशन में मुख्य भवन, पार्सल विभाग, रेलवे प्लेटफार्म को मॉर्डन बनाया जाएगा। कालूपुर स्टेशन के मॉर्डनाइजेशन के लिए एजेंसी को ठेका दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार की सराहनीय पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह लगाए जाएंगे ये स्पेशल Box
3 साल में पूरा होगा काम
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन 90 हजार वर्ग मीटर होगा, जिसमें 30 लिफ्ट, 6 एस्केलेटर और 25 सीढ़ियां बनाई जाएंगी। यात्रियों की आवाजाही के लिए 7 हजार वर्ग फीट का ऑपन एरिया रखा जाएगा। इस रेलवे स्टेशन पर 3 हजार कार पार्किंग, 4 कार लिफ्ट समेत 21 लिफ्ट, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं बनाई जाएंगी। पार्सल सेवा के लिए अलग विभाग बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन में बिजली की जरूरतों के लिए सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा, यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे विकसित किए जाएंगे। यह नया आधुनिक रेलवे स्टेशन अगले तीन साल में यानी जून 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines